अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामला लगातार गर्म है। इसी बीच VHP ने भी कड़ा रुख अपनाया है। VHP के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार का कहना है कि यह पूरा मामला बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है, अब और इंतजार करने की जरूरत नहीं है और तुरंत FIR दर्ज की जानी चाहिए। वहीं अयोध्या के कई साधु-संतों ने VHP की मांग का समर्थन किया है।